गणेश जी की आरती जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।। एक दंत दयावंत चार भुजाधारी। माथे पर तिलक सोहे, मुसे की सवारी। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।। पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुवन का भोग लगे, संत करे सेवा।। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।। अंधन को आंख देत, कोढ़ियन को काया। बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।। सुर श्याम शरण आये सफल कीजे सेवा।। जय गणेश देवा जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
No comments